Home News Business

कोतवाली से भागा, पीछाकर पकड़ा, बेगुनाह निकला, छोड़ा

Banswara
कोतवाली से भागा, पीछाकर पकड़ा, बेगुनाह निकला, छोड़ा
@HelloBanswara - Banswara -

गश्त करते समय घूमते मिला था आनंदपुरी का युवक, रातभर थाने में रहा, सुबह भाग गया था

बांसवाड़ा|रात काे शहर में संदिग्ध हालत में घूमते एक युवक काे पकड़ना शहर पुलिस के लिए सुबह परेशानी का सबब बन गया। रात काे गश्त के दौरान पुलिस काे एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पूछताछ में ठीक से जवाब नहीं दे पाने अाैर हरकतें सामान्य प्रतीत नहीं हाेने पर पुलिस उसे थाने ले गई। सवेरे पूछताछ करने से पहले युवक शौच करने के बहाने पीछे के दरवाजे से भाग गया। कांस्टेबलों ने पीछा किया। युवक कलेक्ट्रेट परिसर से हाेते हुए नई आबादी गाेल चौराहे तक पहुंच गया। जहां पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक काे जब पुलिस ने भागने की वजह पूछी ताे उसने बताया कि वह डर गया था।

युवक के पास घर जाने के पैसे नहीं थे, पुलिस ने दिए
काेतवाल माेतीराम सारण ने बताया कि युवक शहर निवासी है, लेकिन वह आनंदपुरी में अपनी बहन के साथ रहता है। युवक के पास आनंदपुरी जाने के रुपए नहीं थे। इस पर पुलिस ने उसे 100 रुपए देकर रवाना किया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×