Home News Business

राष्ट्रपति आज बेणेश्वर धाम पर लखपति दीदी सम्मेलन में आएंगीं, 250 करोड़ का लोन और महिला निधि के 50 करोड़ के चेक देंगी

Banswara
राष्ट्रपति आज बेणेश्वर धाम पर लखपति दीदी सम्मेलन में आएंगीं, 250 करोड़ का लोन और महिला निधि के 50 करोड़ के चेक देंगी
@HelloBanswara - Banswara -
  • सम्मेलन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिले की 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी, सुरक्षा में रहेंगे 1300 जवान

बांसवाड़ा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम आएंगीं। वे यहां राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन के साथ ही राजीविका के लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत करते हुए महिलाओं को 250 करोड़ का लोन और महिला निधि के 50 करोड़ के चेक वितरित करेंगी।

सम्मेलन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर जिले की 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। 1300 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और आईजी एस परिमला ने मंगलवार को बेणेश्वर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा को लेकर बुधवार को संभागीय आयुक्त नीरज कुमार पवन, आईजी एस परिमला, कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह ने सभा स्थल में आवाजाही, बैठक व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, स्टेज को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंगलवार को एसपी चित्तौड़गढ़ राजन दुष्यंत सहित विभिन्न डूंगरपुर-बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। बेणेश्वर शिवालय सार्वजनिक प्रन्यास के अध्यक्ष ने बताया कि धाम पर आने के लिए मुख्य मार्ग को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की हैं, जो कि मुख्य मार्ग की ओर से नदी पेटे में होते हुए पूजा, तर्पण इत्यादि कार्यों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग ही उपयोग किया जा सकेगा।

इस दौरान वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए धाम साबला में हेलीपेड, सभा स्थल को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के आदेशानुसार इस क्षेत्र में ड्रोन आदि को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को दोपहर 1.10 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे बेणेश्वर के हेलीपेड पहुंचेंगी।

हेलीपेड पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, हेमंत मीणा, ओटाराम देवासी, सांसद कनकमल कटारा, समेत अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। वे दोपहर 2 बजे बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी। दोपहर 2.05 बजे हरिमंदिर साबला में दर्शन के बाद पद यात्रा कर देवनारायण भगवत भवन हरिमंदिर गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

महंत अच्युतानंद महाराज बेणेश्वर धाम के महत्व और आस्था के बारे में जानकारी देंगे। 4.35 बजे तक श्री बेणेश्वर धाम में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगी। आगमन नृत्य व दुकानों, स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी और इसके बाद शाम 5.10 बजे बेणेश्वर से प्रस्थान कर 5.50 बजे उदयपुर पहुंचेंगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×