Home News Business

राष्ट्रपति मुर्मू 14 फरवरी को पहुंचेंगी बेणेश्वर धाम :राजिविका की 'लखपति दीदी योजना' के तहत महिला सम्मेलन में लेंगी भाग

Banswara
राष्ट्रपति मुर्मू 14 फरवरी को पहुंचेंगी बेणेश्वर धाम :राजिविका की 'लखपति दीदी योजना' के तहत महिला सम्मेलन में लेंगी भाग
@HelloBanswara - Banswara -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम का दौरा प्रस्तावित है। राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में राष्ट्रपति भाग लेंगी। लाखों आदिवासियों की आस्था स्थली और त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम (बांसवाड़ा) में 14 फरवरी को जनजाति महाकुंभ मेला होगा।

इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित यात्रा के दौरान जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के एसीएस ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम स्थल पर 5 हेलिपैड, दस हजार महिलाओं को बैठने के लिए डोम की व्यवस्था, राजीविका के लिए स्टाल्स की व्यवस्था की जा रही है। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस भेजने के लिए वाहनों, पेयजल, भोजन, अल्पाहार इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू यहां प्रदर्शनी अवलोकन कर राजीविका महिलाओं से संवाद करेंगी।

आकर्षण का केंद्र होगी वागड़ के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने बताया कि राष्ट्रपति के समक्ष जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की व्यवस्था भी की जाएगी।

इसी प्रकार उन्होंने राजीविका उत्पादों और अन्य उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन की व्यवस्था के साथ ही स्थानीय कला संस्कृति संबंधित विषयों को विभिन्न माध्यमों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

आदिवासी महाकुंभ में लगेंगी राजीविका की 20 स्टॉल्स

संभागीय आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर राजीविका की तरफ से कुल 20 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इसके तहत राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले विविध उत्पादों के बारे में प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी जाएगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×