Home News Business

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा पैंथर:करीब 8-10 घंटे तक फंसा रहा, जाल फेंककर किया रेस्क्यू

Banswara
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा पैंथर:करीब 8-10 घंटे तक फंसा रहा, जाल फेंककर किया रेस्क्यू
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा के माजिया गांव के लोग पैंथर की दहशत में रह रहे है। मंगलवार को भी पैंथर गांव में आया लेकिन शिकार की लालच में वह कुएं में गिर गया। करीब 8-10 घंटे तक फंसा रहा।

ग्रामीणों के अनुसार जौलाना वन क्षेत्र के पास माजिया गांव में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे के आस-पास पैंथर आया था। अंधेरा होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे। तब कुएं में एक पत्थर के सहारे पैंथर बैठा दिखाई दिया। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

वन विभाग की टीम ने पहले तो पेंथर को निकालने के लिए रस्सी का सहारा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। कई घंटों की मशक्क के बाद जाल फेंककर कैद किया और बाहर निकाला। जाल में जाते ही पैंथर ने उसमें बड़ा छेद कर दिया। जैसे ही बाहर निकाला पैंथर जाल से निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। लोगों का कहना है कि पैंथर यहां पहले भी कई बार आ चुका है और पशुओं का शिकार कर चुका है। उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन पकड़ में नहीं आया।

कंटेंट- फागुन भट्ट जौलाना।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×