Home News Business

बुद्ध पूर्णिमा 26 को, सर्वार्थ-अमृत सिद्धि योग रहेगा शुभ

Banswara
बुद्ध पूर्णिमा 26 को, सर्वार्थ-अमृत सिद्धि योग रहेगा शुभ
@HelloBanswara - Banswara -

आगामी 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा होगी। यह स्नान-दान की पूर्णिमा भी रहेगी। सनातन धर्मावलंबी दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा करेंगे, वहीं बौद्ध विहारों में तथागत भगवान बुद्ध की वंदना की जाएगी। खास बात यह है कि पूर्णिमा सिद्ध, सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग में मनेगी। इस दिन की गई पूजा और खरीद-फरोख्त शुभ और समृद्धिदायी रहेगी। पंडितों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों और पवित्र सरोवरों में स्नान के बाद दान-पुण्य करना पुण्यकारी होता है। भगवान बुद्ध का जनम इसी दिन हुआ था। उन्हें हरि विष्णु का अंशावतार भी माना जाता है


बुद्ध विहारों में होगी वंदना
बुद्ध् पूर्णिमा पर कोलार बुद्ध भूमि बुद्व‌ विहार में सुबह 9 बजे बुद्ध वंदना व परित्राण पाठ होगा। भंते शाक्यपुत्र सागर ने बताया कि शाम को दीप जलाकर विश्व शांति व महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की जाएगी। तुलसी नगर समेत कई अन्य बौद्ध विहारों में धम्मदेशना व अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।


तिल-चीनी का दान शुभ
पं. भवानी खंडेलवाल ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के बाद स्नान आदि करने के बाद श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन दान-पुण्य समेत पर्मार्थ के काम करने से धर्मराज खुश होते हैं। पूर्णिमा के दिन तिल और चीनी का दान शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि 25 मई मंगलवार को रात 8.30 मिनट पर शुरू होगी, 26 मई शाम 4.43 मिनट तक रहेगी।


मंगलवार रात 8:30 बजे से शुरू होकर बुधवार शाम 4:43 तक रहेगी पूर्णिमा
बन रहे ये दो शुभ योग- पूर्णिमा पर सिद्ध, सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग रहेंगे। शुभ कार्य को करने का शुभ व लाभदायी मुहूर्त होता है।
बुद्ध पूर्णिमा को हिंदुओं के अलावा बौद्ध धर्म के लोग गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाते हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×