Home News Business

नारीशक्ति जिंदाबाद कुछ नहीं होता, महिलाओं काम करना होगा, देश को सशक्त बनाना होगआ : राष्ट्रपति

Banswara
नारीशक्ति जिंदाबाद कुछ नहीं होता, महिलाओं काम करना होगा, देश को सशक्त बनाना होगआ : राष्ट्रपति
@HelloBanswara - Banswara -

'लखपति दीदी सम्मेलन* बेणेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को 250 करोड़ के लोन, महिला निधि में 50 करोड़ के चेक दिए
बांसवाड़ा/साबला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केवल नारीशक्ति जिंदाबाद, मातृ-शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाने से कुछ नहीं होता, महिलाओं को काम करना होगा, उन्हें  आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ना होगा, तभी देश को सशक्त होगा। डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर बुधवार को आयोजित राजीविका मिशन के लखपति ; दीदी सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह बात  कही। इससे पहले दोपहर करीब पौने 2 बजे राष्ट्रपति  बेणेश्वर धाम पहुंची और श्रीहरि मंदिर में राधा कृष्ण | के दर्शन व पूजा-अर्चना की। धाम पर स्थित संत  मावजी महाराज के संग्रहालय का भी अवलोकन  किया। महंत अच्युतानंद महाराज ने राष्ट्रपति मुर्मू को धाम के इतिहास, महत्व और संत मावजी महाराज के लिखे चौपड़ों के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद राष्ट्रपति ने धाम स्थल पर राजीविका | मिशन की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं से सभा स्थल पर पहुंची और महिलाओं को 250 करोड़ | रुपए के लोन का वितरण किया। महिला निधि के तहत 50 करोड़ के चेक भी बांटे। राजीविका मिशन | के लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि हे राजस्थान के वीरता की बात की जाती है तो यहां के आदिवासी समाज के गौरव का इतिहास हमेशा याद किया जाता है। आज भी देश की आदिवासी महिलाएं परिश्रम में अच्छे उदाहरण पेश कर रही हैं। पहले महिलाओं को लोन के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मुझे खुशी है कि समूह सहायता के माध्यम से राजस्थान सरकार भी महिलाओं को लोन के लिए मदद कर रही है।

बेणेश्वर धाम पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिली। जिन्होंने प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना के तहत रोजगार शुरू किया। ऐसे ही एक स्टॉल पर काली कमोद चावल की देसी किस्म संबंधी जानकारी लेतीं राष्ट्रपति।

140 में से 70 करोड़ महिलाएं
सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 13.15 मिनट में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि देश की कुल 140 करोड़ आबादी में से 70 करोड़ यानी आधी आबादी महिलाएं हैं। कमजोर जनजाति समूह का भी विकास तभी संभव है। राजीविका महिलाओं को सशक्त कर रहा है।

आज महिलाएं ह क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अभी भी समाज के लोगों के विकास की जरूरत है, हमें देखना चाहिए कि विकास की गति में हमारा कोई साथी पीछे नहीं रह जाए। प्रधानमंत्री इसलिए नारे देते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इससे आपको लखपति दीदी बनने से कोई नहीं रोक सकता। पहले दीदी एक कोने में बैठी रहती थी, लेकिन आज ऐसा कोई ऑफिस नहीं है, जहां दीदी कोई कार्य नहीं संभाल रही हो। महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि खुद भी आगे बढ़ेंगी और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी।आज भी मानव अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। चाहे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या हो, ला परिवर्तन की बात हो या मूल्यों की बात हो, हमें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।आदिवासी समुदाय रा रू से ही लोकतंत्र के मूल्यों को मानते रहे हैं।

आदिवासी महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं: किरोड़ीलाल
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि लखपति दीदी के सम्मेलन में राष्ट्रपति आईं हैं, जिससे महिलाओं में उत्साह बढ़ा है। स्वयं सहायता समूह की दीदी ने खुद का बैंक बना रखा है। खूद ही बैंक को आपरेट करतीं हैं। ऋण देती हैं और ऋण वसूली भी यहां शत प्रतिशत होती है। पूरे देश में ही एक ऐसा राज्य है राजस्थान जहां इस तरह का बैंक महिलाएं चला रही है। 50 लाख सखियों के माध्यम से अलग अलग कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते ही आर्थिक दृष्टि महिलाएं अपने परिवार को मजबूत कर रही हैं। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी सभा को संबोधित किया।

आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनना बड़ी बात : राज्यपाल कटारिया
असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार कोई राष्ट्रपति वागड़ की इस धरती पर आईं हैं। खास बात यह है कि आदिवासी समाज से पहली बार राष्ट्रपति बनीं हैं। यहां के लोगों को भी इतनी खुशी हो रही है कि उनके समाज से भी कोई राष्ट्रपति बन सकी हैं। उन्होंने कहा कि बे प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया है। आने वाले समय में 3 करोड़ लखपति दीदी बनेंगी। वहीं, राजस्थान में भी 11 लाख 27 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×