Home News Business

श्रमिक युवक को उसके ही साथियों ने अगवा कर 8 घंटे बंधक बनाया

Banswara
श्रमिक युवक को उसके ही साथियों ने अगवा कर 8 घंटे बंधक बनाया
@HelloBanswara - Banswara -

{दो थानों की पुलिस पहुंची तो भाग गए दोनों आरोपी
रुपए के लेन-देन के विवाद पर सज्जनगढ़ के एक युवक को उसके ही दो साथियों ने अगवा कर बंधक बना लिया। सूचना के बाद सज्जनगढ़ व कुशलगढ़ थाने की पुलिस हरकत में आई और युवक को छुड़ाया। पीड़ित रतनलाल थोरी सज्जनगढ़ के वाजिया आम्बा गांव का है, जिसे आरोपियों ने अगवा कर कुशलगढ़ कस्बे में एक घर में रखा था। आरोपियों ने पीड़ित का वीडियो बना कर उसके जीजा को भेजा और परिजनों डरा कर रुपए मांगे। साथ ही पुलिस को बताने पर पीड़ित को मारने की धमकी भी दी। इससे घबराए परिजनों ने भास्कर संवाददाता को घटनाक्रम की सूचना दी। भास्कर की सूचना पर सज्जनगढ़ व कुशलगढ़ दोनों थानों की पुलिस हरकत में आई और युवक को कुशलगढ़ कस्बे के निकट बाईपास पर एक घर से छुड़ाया गया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। दरअसल, पीड़ित रतनलाल गुजरात के दाहोद में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। आरोपी मोतीलाल व विनोद भी वहीं काम करते हैं। पीड़ित व दोनों आरोपियों में कुछ महीने पहले आपसी विवाद हुआ था, जिसके निपटारे के लिए आरोपियों ने पीड़ित से 1.50 लाख की मांग की। इस पर पीड़ित ने दाहोद में उसके ठेकेदार से 1.50 लाख रुपए उधार लेकर आरोपियों को दिए। इसके बाद ज्यादा रुपए की लालच में आरोपियों ने पीड़ित को अगवा कर घर में बंद कर िदया। कुशलगढ़ थानाधिकारी महिपाल सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×