Home News Business

बांसवाड़ा की खुशबू सैयद को फिल्म अभिनेता रजा मुराद एवं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा सम्मानित किया

Banswara
बांसवाड़ा की खुशबू सैयद को फिल्म अभिनेता रजा मुराद एवं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा सम्मानित किया
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा की मॉडल मिस एशिया इंडिया खुशबू सैयद को जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड शो में फिल्म अभिनेता रजा मुराद द्वारा सम्मानित किया गया | इस अवॉर्ड शो में कई अतिथि गण मौजूद थे जिसमें आयोजक प्रीतेश माथुर, रेनू सिंह  एवं मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि राज बंसल, किशनगढ़ राजकुमारी विजय कृति राठौड़, गुलाबो सपेरा, , जेडी महेश्वरी,  राजीव उपाध्याय, करिश्मा हाडा, राहुल शर्मा सहित कई अतिथि गणमान्य मौजूद थे | खुशबू सैयद को यह अवार्ड उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए दिया गया | उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कई खिताब जीते हैं एवं बांसवाड़ा का नाम रोशन किया है | इस अवॉर्ड शो में आए फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने भी उनके कार्य की प्रशंसा की | खुशबू सैयद मिस एशिया इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं | सम्मानित किया है | खुशबू ने यह अवार्ड पाकर  बांसवाड़ा का अपने माता पिता एवं समाज का नाम रोशन किया है | इसके अलावा उन्होंने कई अवार्ड से सम्मानित किया है | हाल ही में उन्हें इसके अलावा कई अवार्ड मिले हैं | 

इसके साथ साथ हाल ही में उन्हें कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी उन्हें अपने गृह निवास पर सम्मानित किया | एवं उन्हें मिस एशिया इंडिया का खिताब जीतने पर बधाई दी | एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी |

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×