Home News Business

औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा, 300 करोड़ रुपए मिले

Banswara
औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा, 300 करोड़ रुपए मिले
@HelloBanswara - Banswara -

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को प्रदेशवासियों को करीब 13 हजार 195 करोड़ के 2512 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें बांसवाड़ा जिले में भी 300 करोड़ के विकास कार्य होंगे। शनिवार को सीएम ने वीसी के जरिए प्रदेश के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 90 लाख रुपए से चांदरवाड़ा में 33/11 जीएसएस,116.50 लाख रुपए से बराेड़िया में 33/11 विद्युत ग्रिड स्टेशन, 158.96 करोड़ से माही कैनाल सिस्टम का नवीनीकरण कार्य, 29.16 करोड़ से अनास नदी पर डागल एनीकट, 90.93 करोड़ से बावलियापाड़ा मंे बनने वाले औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास व लोकापर्ण किया।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×