Home News Business

संस्कृत में तीनों जिला टॉपर गनोड़ा के, महेश अव्वल

Banswara
संस्कृत में तीनों जिला टॉपर गनोड़ा के, महेश अव्वल
@HelloBanswara - Banswara -

संस्कृत विभाग की वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। वरिष्ठ उपाध्याय के परिणामों में इस बार भी गनोड़ा का राजकीय एकलिंग नाथ शास्त्री संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय टॉपर देने में सफल रहा है। हर साल यह विद्यालय जिले में अव्वल रहता है। वरिष्ठ उपाध्याय के परिणामों में गनोड़ा के महेश बुनकर पुत्र पूंजी लाल बुनकर ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नव्य दीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर इसी विद्यालय की प्रियांशी पंचाल पुत्र गणेश लाल पंचाल रही है जिसने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×