Home News Business

साली से शादी की तो 5 हजार का जुर्माना ठोंका: रोता युवक SP ऑफिस पहुंचा, बोला - पत्नी मर गई, दुधमुंहे बच्चे को पालना है

Banswara
साली से शादी की तो 5 हजार का जुर्माना ठोंका: रोता युवक SP ऑफिस पहुंचा, बोला - पत्नी मर गई, दुधमुंहे बच्चे को पालना है
@HelloBanswara - Banswara -

पत्नी की मौत के बाद दुधमुंहे बच्चे की परवरिश के लिए साली का हाथ थामने वाले युवक पर भोई समाज ने पांच हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है। समाज के कुछ लोग इस युवक के दुश्मन बन गए हैं, जो अक्सर मारपीट करते रहते हैं। कुछ लोग गांव और घर छोड़कर जाने की धमकियां भी दे रहे हैं। इकलौते बेटे की जिंदगी पर आए संकट को देख बूढ़ी मां सदमे में चली गई है। वहीं दुधमुंहे बच्चे को संभालना भी भारी पड़ रहा है।

बांसवाड़ा SP कार्यालय के बाहर पुलिस को रो-रोकर शिकायत करता युवक।
बांसवाड़ा SP कार्यालय के बाहर पुलिस को रो-रोकर शिकायत करता युवक।

बांसवाड़ा के पाड़ीकला निवासी खुशपाल भोई की दूसरी पत्नी (साली) बंटी भोई के साथ रोता हुआ SP के सामने पेश हुआ। युवक की दूसरी पत्नी बंटी ने SP के नाम से दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसकी बड़ी बहन की शादी खुशपाल के साथ हुई थी।

इस बीच, सोनल को ब्लड कैंसर की शिकायत हुई। खुशपाल (जीजा) ने सोनल का उदयपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया। करीब 3 लाख रुपए भी खर्च हुए, लेकिन वह बच नहीं पाई। मई 2021 में उसकी मौत हो गई। सोनल से जन्मा एक साल का दुधमुंहा बच्चा है। बच्चे को संभालने के लिए उसके माता-पिता ने उसकी शादी खुशपाल (जीजा) से करा दी। बीते 9 दिसम्बर को हुई शादी के बाद से गांव के मोहन पुत्र विठला भोई, सुखी पत्नी विठला भोई व कालू पुत्र कना भोई उसकी शादी का विरोध कर रहे हैं।

आए दिन उसके पति खुशपाल के साथ मारपीट भी करते हैं। अभी मकर संक्रांति की रात को आरोपियों ने उसके पति से विवाद किया। बाद में उससे मारपीट की। समाज के नाम पर उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अब आरोपी उसे और पति को गांव और घर छोड़ने के लिए धमका रहे हैं।

बांसवाड़ा SP के समक्ष शिकायत दर्ज कराने जाता पीड़ित और उसकी दूसरी पत्नी।
बांसवाड़ा SP के समक्ष शिकायत दर्ज कराने जाता पीड़ित और उसकी दूसरी पत्नी।

पुलिस बोली
मामले में सदर थाने से जांच अधिकारी शैलेंद्र पाटीदार को नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों परिवारों ने रजामंदी से युवक और उसकी साली की शादी कराई है। दुधमुंहे बच्चे को देखते हुए ये रिश्ता हुआ है। आरोपी पक्ष को बुलाया था, लेकिन आज उनके परिवार में लगन का कार्यक्रम है। इसलिए उन्हें रविवार सुबह थाने आने के लिए पांबद किया है। आरोपियों को SDM के समक्ष पेश कर पाबंद कराएंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×