Home News Business

स्वास्थ्य सहायकों को हटाया, विरोध में उतरी युवतियाें और महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां

Banswara
स्वास्थ्य सहायकों को हटाया, विरोध में उतरी युवतियाें और महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां
@HelloBanswara - Banswara -
  • अस्थाई अनुबंध पर थे कार्मिक, 31 मार्च काे था अंतिम दिन, धरना दिया

सरकारी आदेश की पालना में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 850 स्वास्थ्य सहायकों को बेरोजगार कर दिया। सरकार की बेरूखी से खफा स्वास्थ्य सहायकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत की।

सभी स्वास्थ्य सहायक अस्पताल के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दाैरान महिलाओं और युवतियाें ने चूड़िया दिखाई और प्रदर्शन किया। राजस्थान स्वास्थ्य सहायक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रकाशचंद्र निनामा ने धरना स्थल पर कहा कि वह इस मामले को लेकर जयपुर तक कूच करेंगे।

कोविड की दूसरी लहर के बीच स्वास्थ्य कर्मियों की अनिवार्यता को लेकर विभाग ने अस्थायी तौर पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती की थी। जुलाई 2021 में इसके लिए आवेदन निकाले गए थे, जिसकी सलेक्शन प्रक्रिया अक्टूबर 2021 में पूरी हुई थी। इसके बाद 805 स्वास्थ्य सहायकों की नियुक्ति हुई।

इसके अलावा 23 एएनएम एवं 2 लैब टेक्निशियन ने ड्यूटी जोइन की। अनुबंध के तहत कोविड सहायकों की पहली नियुक्ति जनवरी माह तक के लिए हुई थी, जिसे बाद में दो महीने के लिए बढ़ाया गया था। फिलहाल इन कार्मिकों का 2 महीने का मानदेय भी बकाया है। बांसवाड़ा सीएमएचओ डॉ. एच.एल. ताबियार ने बताया कि अस्थायी भर्ती अनुबंध के तहत हुई थी। अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया। इसके साथ ही सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×