Home News Business

हरिदेव जाेशी तीन बार मुख्यमंत्री रहे, क्या निहाल कर दिया: भवानी जाेशी

Banswara
हरिदेव जाेशी तीन बार मुख्यमंत्री रहे, क्या निहाल कर दिया: भवानी जाेशी
@HelloBanswara - Banswara -

गुरुवार को दिनभर भाजपा और कांग्रेस के नेता वार्डों में अंतिम दम खम झोंकते रहे। कांग्रेस ने जहां वार्ड प्रचार के बाद शहर में गांधी मूर्ति से लेकर आजाद चौक तक रैली निकाली और सभा की वहीं भाजपा नेता वार्डों में प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करते दिखे। अंतिम दिन नेता एक दूसरे की पार्टियों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। वार्ड में प्रत्याशियों के समर्थन में निकले भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी पर निशाना साधा। जोशी ने कहा कि बीजेपी यहां आगे हैं, पिछले विधानसभा और लोकसभा के परिणामों में आगे रही है। अभी राम मंदिर पर जो फैसला हुआ उससे आम जनता खुश है। जोशी ने कहा कि पिछले बोर्ड में हमने बहुत काम किया है। बांसवाड़ा में काम की बात जहां हैं, इस क्षेत्र में तीन बार मुख्यमंत्री रहे हरिदेव जोशी उन्होंने क्या निहाल कर दिया? भाजपा ने काम नहीं किया कह रहे हैं, तीन बार मुख्यमंत्री रहे तो काम तो तभी खत्म हो जाने चाहिए थे। लेकिन आज भी जो काम खड़े हैं वो कांग्रेस की नाकामी है। भाजपा का बोर्ड बनता है तो सबसे पहले कागदी सौदर्यीकरण का काम कराएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×