Home News Business

सरकारी टीचर की पत्नी फंदे से झूली: गोगुन्दा से 5 दिन पहले पति के साथ आई थी, कारणों का खुलासा नहीं, शादी को हुए 4 साल

Banswara
सरकारी टीचर की पत्नी फंदे से झूली: गोगुन्दा से 5 दिन पहले पति के साथ आई थी, कारणों का खुलासा नहीं, शादी को हुए 4 साल
@HelloBanswara - Banswara -

गोगुन्दा (उदयपुर) के सरकारी स्कूल में नियुक्त टीचर की पत्नी का शव यहां सिंबोली (मोयावासा) स्थित ससुराल में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। पुलिस और परिवार ने शव पेड़ से उतारा। उसकी पहचान संगीता (24) पत्नी कन्हैयालाल डामोर के तौर पर हुई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। संगीता विंटर वेकेशन के बाद 25 दिसम्बर को ही पति के साथ गोगुन्दा से ससुराल आई थी। कन्हैयालाल से उसका विवाह 4 साल पहले ही हुआ था। उसके 2 साल की संतान भी है।

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजन और पुलिस।
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजन और पुलिस।

लोहारिया थाने के SI दशरथलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे संगीता का शव लोगों ने पेड़ से झूलता देखा। इसके बाद ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस और भूंगड़ा थाना क्षेत्र के नोरोतकी गोज निवासी पीहर को दी। रात में दोनों पक्षों की मौजूदगी में शव उतारा। बुधवार दोपहर को दोनों पक्षों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया। शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया है। घटना के कारणों को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। चूंकि शादी को 4 साल हुए हैं। इसलिए मामले की जांच गढ़ी SDO कर रहे हैं। पोस्टमार्टम कक्ष में भी SDO मौजूद थे।

पीहर ने कराई लिखा पढ़ी
इधर, पोस्टमार्टम से पहले पीहर और ससुराल पक्ष के बीच लंबी बहस चली। इस दौरान पीहर ने संगीता के पति से लिखा पढ़ी कराई। इसमें लिखाया की वो दूसरी शादी करता है तो बच्चे को दुखी नहीं रखेगा। वो वेतन से 25% हिस्सा हर महीने उसके नाम जमा कराएगा। ये लिखावट स्टाम्प पर समाजजनों के बीच हुई

Fun Festival 202
शेयर करे

More news

Search
×