Home News Business

गरासिया का कांग्रेस कि एन टी सी ट्रेनिंग में चयन, राज्य के वागड़ क्षेत्र से हुआ चयन

Banswara
गरासिया का कांग्रेस कि एन टी सी ट्रेनिंग में चयन, राज्य के वागड़ क्षेत्र से हुआ चयन
@HelloBanswara - Banswara -

कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अग्रिम संगठन अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आयोजित एन टी सी राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई के निर्देशन में राष्ट्रीय विषारद प्रशिक्षण शिविर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहा है। जो कि कांग्रेस पार्टी में एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग मानी जाती है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के चयनित केंडिडेट राष्ट्रीय स्तर के ईस महत्वपूर्ण ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

ईस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य से वागड़ क्षेत्र के युवा नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अतीत गरासिया का चयन हुआ है। गरासिया ईस ट्रेनिंग के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रमाणित एन.टी.सी ट्रेंड माने जाएँगे।

गौरतलब है कि गरासिया ने कांग्रेस सेवादल के माध्यम से लगातार विधानसभा लोकसभा और नगर परिषद चुनावों में डोक्यूमेंट्री पद्धति कार्य शैली से बेहतरीन प्रदर्शन कर उदयपुर संभाग स्तर पर सेवादल में सर्वाधिक युवाओं को प्रोजेक्ट सेवा शक्ति में पंजीकृत करवाकर अव्वल रहे हैं और बाँसवाड़ा ज़िले का नाम संगठन में धरातल पर हो रहे कार्यों को लेकर राज्य स्तर पर सामने आया है।

शेयर करे

More news

Search
×