Home News Business

निकाह का झांसा देकर महिला से की 4 लाख की धाेखाधड़ी

Banswara
निकाह का झांसा देकर महिला से की 4 लाख की धाेखाधड़ी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| शहर निवासी एक महिला काे निकाह करने का झांसा देकर 4 लाख 23 हजार रुपए एंठ लेने का मामला सामने अाया है। पीड़ित काॅमर्शियल काॅलाेनी निवासी महिला ने काेतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
रिपाेर्ट में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। शादी के लिए चार महीने पहले शादी डाॅट काॅम से संपर्क साधा था। जहां माेहम्मद इंताज नाम के व्यक्ति ने संपर्क साधा। जिसने खुद काे अमरिका में बच्चाें का डाॅक्टर बताया। बाद में व्हाट्स के जरिये संपर्क कर निकाह करने का झांसा दिया। बताया कि वह इंडिया अाकर सेटल हाेना चाहता है। बाद में एक अज्ञात महिला का पीड़िता पर काॅल अाया अाैर बताया कि इंताज काे इंडिया में अाने के लिए काराेना टेस्ट कराना हाेगा अाैर इसके लिए 25500 इंडियन करेंसी की जरूरत है। जिस पर झांसे में अाई महिला ने अज्ञात महिला के कहने अनुसार रुपए ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन दाेबारा अज्ञात महिला का काॅल अाया अाैर बताया कि क्लियरेंस सर्टीफिकेट के लिए 3.98 लाख रुपयाें की जरूरत बताई। इस बार भी महिला ने रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन तीसरी बार महिला ने फिर काॅल किया अाैर जीएसटी का झांसा देकर 18 लाख मांगे। लेकिन इस बार राशि ज्यादा हाेने पर महिला ने जब परिजनांे काे बताया कि उसके साथ हाे रही धाेखाधड़ी का पता चल गया। जिस पर महिला ने वापी निवासी माेहम्मद इंताज समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

शेयर करे

More news

Search
×