Home News Business

1 करोड़ मंत्र जाप के साथ आरोग्य सिद्धि दिवस की पूर्णाहुति

Banswara
1 करोड़ मंत्र जाप के साथ आरोग्य सिद्धि दिवस की पूर्णाहुति
@HelloBanswara - Banswara -

विप्र फाउंडेशन का कोरोना से देश को मुक्ति के लिए  दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक एक करोड़ मंत्र जाप विशेष अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ ही सम्पन्न हुआ।  

जिला प्रवक्ता नीरज पाठक ने बताया कि आद्य शंकराचार्य की जन्म जयंती पर सीकर के रैवासाधाम में राघवाचार्य जी महाराज के आचार्यत्व में  पुर्णाहुति का मुख्य आयोजन हुआ तथा जिले में चतुर्दिवसिय इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति लिमथान स्थित पौराणिक परशुराम मंदिर में विधि विधान के साथ संपन्न हुई जहा आचार्य किशोर शुक्ला बड़ोदिया के आचार्यत्व में विफा के जिला महामंत्री विकास भट्ट व हरीश पुरोहित ने जिला विफा प्रतिनिधित्व कर चतुर्दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति सपन्न करवाई पूर्णाहुति अनुष्ठान से पूर्व भगवान परशुराम जी का अभिषेक कर पूर्ण पूजन विधि करवाई साथ हि महामारी नाशक मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र व नवग्रह शांति मंत्रो से दी सेकड़ो आहुतियां दी | इस यज्ञ में राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व उदयपुर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शर्मा ने मुम्बई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई साथ ही राष्ट्रीय नेतृव द्वारा बांसवाडा वासियो के इस अभूतपूर्व जन सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया |

जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि विफा ने परशुराम जयंती से आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान का शुभारंभ किया था और लॉक डाउन के कारण लोग अपने घरों में बैठ ही मंत्रोजाप का रहे थे।  

जिले में आरोग्य सिद्धि दिवस के लिए 21 लाख मंत्रो के संकल्प के विपरीत 1 करोड़ मंत्र जाप का लक्ष्य हासिल किया वही जरूरतमंदों के भोजन के लिए लक्षित 11 सौ की जगह 3000 से ज्यादा लोगो को एक माह के सूखे राशन की सहायता दी गयी वही राष्ट्रीय स्तर पर 1 करोड़ के लक्ष्य की अपेक्षा 3करोड़ से अधिक का मंत्रजाप का लक्ष्य हासिल हुआ साथ ही 1 लाख जरूरतमंदों को भोजन के लक्ष्य को विप्रवरो ने 11 लाख तक पहुचाया जिसमे उन्हें 1 माह का सूखा राशन उपलब्ध करवाया गया |

जिलाध्यक्ष जोशी ने समस्त कार्यकर्ताओ ओर संकल्पकर्ताओ का इस अनुष्ठान को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के समय इस एकजुटता ओर समर्पण का सार्थक परिणाम अवश्य ही मिलेगा क्योकि शास्त्रों में वर्णित हर बात और व्यक्तव्य हमेशा फलीभूत होते है |

  30 को विशेष जप - 30 अप्रैल गंगा सप्तमी को भी  दुर्गा सप्तसती के इसी महामारी नाशक मंत्र की एक माला जप करें,क्योंकि इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का विशेष फलदायी योग हैं।

कुशलकोट, परतापुर, आसोड़ा, गनोड़ा, पालोदा, कुशलगढ, छींच, बागीदौरा, तलवाड़ा, गामड़ी, मोटिबस्सी, अरथुना, आँजना, घाटोल, सुरवानिया, नवागांव आदि करीब 50 से ज्यादा गाँवो ओर कस्बों में 35सौ से ज्यादा संकल्पकर्ताओ ने अनुष्ठान में सहभागिता निभाई जिसमे बच्चो से लेकर बुजुर्गों ओर माताओ बहनों ने भी भाग लिया |

इस पूरे अनुष्ठान में युवा जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र पंड्या, जिलाध्यक्ष महिला कीर्ति आचार्य, प्रभारी तिलोत्तमा,  IT सेल प्रभारी सतीश राज त्रिवेदी, पीयूष पंड्या, विनोद ठाकुर, रोहित पंड्या, योगेश्वरी जोशी, कृष्णा पारिख, नवीन त्रिवेदी, झालोद गुजरात से विजय पंडित, सुवाला से वीणा, कीर्ति भट्ट, यश , खुशलता भट्ट, ममता जोशी, शिवानी पंड्या, सुलोचना जोशी उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय के साथ ही सेकड़ो कार्यकर्ताओ का  सक्रिय सहयोग रहा |

शेयर करे

More news

Search
×