Home News Business

हकरू मईडा के बागी होने पर संशय: जिलाध्यक्ष बोले वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता, उनसे बात हो चुकी है मान जाएंगे

Banswara
हकरू मईडा के बागी होने पर संशय: जिलाध्यक्ष बोले वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता, उनसे बात हो चुकी है मान जाएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की करीब करीब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने भास्कर से विशेष बातचीत में बताया कि पार्टी इस बार मजबूत है और पांचों सीट पर जीत मिलेगी। निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हकरु मईडा को भी पार्टी मनाने में जुटी है, वो मान जाएंगे।

सवाल: क्या हकरू मईडा बागी हुए तो पार्टी का वोट बैंक टूटेगा

जवाब: पार्टी में दावेदारी कई करते हैं टिकट एक को मिलता है। हकरू भाई पार्टी के कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता है। उनसे बातचीत चल रही है। दो चरणों में बात हो चुकी है। प्रदेश से भी उनसे बातचीत का दौर चल रहा है। वो मान जाएंगे और साथ में आ जाएंगे।

सवाल: पार्टी इस बार कितनी सीटें जीत पाएगी।

जवाब: इस बार प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल है। चाहे अपराध हो, महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार हर हालात पर सरकार फेल हुई है और जनता इस बार मन बना चुकी है। इसलिए हम यहां भी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

सवाल: कौनसी सीट आसान है कौन सी मुश्किल

जवाब: देखिए गढ़ी और घाटोल सीट तो भाजपा की परंपरागत सीट रही है। कुशलगढ़ में नामांकन में जो तस्वीर भीड़ की थी वो करीब 30 से 40 हजार लोग थे। वहां और गढ़ी में हम करीब 1 लाख वोटों से जीतने जा रहे है। बागीदौरा में भी इस बार परिवर्तन होगा। बांसवाड़ा सीट भी भाजपा जीतने जा रही है।

सवाल: इस बार चुनाव प्रचार में कौन कौन दिग्गज नेता आएंगे

जवाब: प्रचार के लिए कौन आएगा यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। अपने यहां मोदीजी की सभा करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इनके अलावा भी स्टार प्रचारक हैं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष भी आ सकते है। नामांकन फाइनल होने के बाद उस पर फैसला लिया जाएगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×