Home News Business

डिस्कॉमकर्मियों की चेतावनी-आदेश निरस्त नहीं करने तक आंदोलन करेंगे

Banswara
डिस्कॉमकर्मियों की चेतावनी-आदेश निरस्त नहीं करने तक आंदोलन करेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

शहर की बिजली व्यवस्था ठेके पर देने के विरोध में संघर्ष समिति का धरना जारी

 

शहर की बिजली व्यवस्था ठेके पर देने के विराेध में विद्युत संघर्ष समिति का विद्युत नगर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों का कहना है कि जब निजीकरण के आदेश को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरनास्थल पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कायकर्ताओं ने नवरात्र की अष्टमी के उपलक्ष्य में अखंड ज्योत के सामने नवदुर्गा माता की आरती और पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।

उसके बाद कर्मचारी सुरेंद्र सिंह, प्रदीप खैरावत, कपिल जोशी, प्रकाश रघुनाथ, रामकेश आदि धरने पर बैठे। जिनका रोजाना की तरह विधिवत फूल माला द्वारा जुगल किशोर जोशी, शंभू सिंह भाटी, भगवती लाल डिंडोर, महेश भावसार, अजय डूडी, तेज सिंह शेखावत नरेश जोशी, पंकज चौधरी सहित लोगों ने स्वागत किया। भगवतीलाल डिंडोर ने कहा कि डिस्कॉम की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिनिधि हमसे वार्ता के लिए नहीं आए हैं।

संयुक्त संघर्ष समिति का किया विस्तार : साथ ही विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की विद्युत नगर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का विस्तार किया। जिसमें संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष महेश कल्ला को समिति का संरक्षक बनाया गया। साथ ही राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भगवती लाल डिंडोर को संघर्ष समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पावर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विकास नायक को उपाध्यक्ष और महेश भावसार, दिनेश चंद्र पारीख, प्रकाश यादव, अजय डूडी, मनोज कंसारा, राम सिंह कुशवाहा को समिति का सदस्य बनाया गया। यह जानकारी संघर्ष समिति के सचिव शंभू सिंह भाटी ने दी।

शेयर करे

More news

Search
×