Home News Business

समयावधि बढ़ाने की मांग, सड़क पर उतरेे काेविड सहायक

Banswara
समयावधि बढ़ाने की मांग, सड़क पर उतरेे काेविड सहायक
@HelloBanswara - Banswara -

मांगें नहीं माननेे पर करेंगे विधानसभा का घेराव

बांसवाड़ा| बांसवाड़ा सहित प्रदेश में काेविड सहायकों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर हाेने लगा है। शुक्रवार काे एक बार फिर काेविड सहायकों ने सड़काें पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया अाैर समयावधि बढ़ाने की मांग काे लेकर ज्ञापन दिया।
काेविड सहायक सबसे पहले हरिदेव जाेशी रंगमंच पर एकत्रित हुए अाैर रैली के रुप में विरोध शुरू किया। यह रैली पुराना बस स्टैंड, गांधी मूर्ति, पुलिस कंट्रोल रुम हाेते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे अाैर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। सहायकों ने हाथाें में सरकार विरोधी तख्तियां भी दिखाकर विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपा गया। जिसमें बताया कि बांसवाड़ा जिले में 805 काेविड सहायक हैं। जिन्होंने काेराेना सर्वे से लेकर टीकाकरण में अपनी बेहतर भूमिका निभाई। लेकिन इसके बाद भी सरकार सहायकों की कार्य अवधि नहीं बढ़ा रही है। 31 मार्च से सभी बेरोजगार हाे गए हैं। इन्होंने अब चेतावनी दी है कि समयावधि नहीं बढ़ाई गई ताे मजबूरन विधानसभा का घेराव करना पड़ेगा। यह विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र निनामा के नेतृत्व में किया गया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×