Home News Business

मवेशी चराने गई महिला का शव पहाड़ी पर मिला

Banswara
मवेशी चराने गई महिला का शव पहाड़ी पर मिला
@HelloBanswara - Banswara -

अरथूना| ग्राम पंचायत ओड़ा के ओड़वा गांव में शनिवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से गई महिला का शव शाम को पहाड़ी पर मिला। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

ओड़वा निवासी महिला के पति सोहनलाल ने अरथूना थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी मवेशी चराने के लिए घर से दूर खेतों में गई थी। शाम को नहीं लौटी तो सोहन ने अपने भानजे धनपाल को ढूंढने के लिए कहा। धनपाल ढूंढते हुए जब पहाड़ी के पास खेतों में पहुंचा तो वहां लक्ष्मी पड़ी हुई थी, जिसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और खून बह रहा था। लक्ष्मी के शरीर से जेवर गायब है। घरवालों ने आशंका जताई कि जेवर चोरी की नीयत से किसी ने लक्ष्मी की हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शेयर करे

More news

Search
×