Home News Business

अपराधी को फॉलो करना पड़ा भारी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Banswara
अपराधी को फॉलो करना पड़ा भारी, 7 आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -
साेशल मीडिया का उपयोग जितना फायदेमंद है, उतना नुकसान भी दे सकता है। इसकी एक बानगी बांसवाड़ा में भी देखने काे मिली है। पुलिस ने ऐसे ही 7 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपराधी काे साेशल मीडिया पर फाॅलाे किया।

दरअसल उदयपुर रेंज आईजी अजयपालसिंह लांबा ने संभाग में एक मुहीम शुरू की है कि जाे भी अपराधियों काे फाॅलाे करें, उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कराे। इसका अभियान भी शुरू किया है। पुलिस ने इस मुहीम में राजतालाब निवासी आदतन अपराधी साहिल उर्फ लक्की, पुत्र फिरोज बेलिम उर्फ पीपा काे फाेलाे करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की है।

जिसमें हुसैनी चाैक निवासी सलमान पुत्र वाजिद अली, काली कल्याण धाम निवासी विजु पुत्र केशू, हुसैनी चाैक निवासी आदिल पुत्र अयुब, आसिफ पुत्र अयुब सिंधी, परतापुर निवासी वसीम पुत्र मजीद, शाकीर पुत्र सईद, गढ़ी निवासी आदिल पुत्र गुलाम एहमद काे गिरफ्तार किया है। इन आराेपियाें द्वारा अपराधी का महिमा मंडन कर आमजन में भय पैदा किया जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×