Home News Business

सीएम का दौरा निरस्त, विधानसभा अध्यक्ष जाेशी कल बांसवाड़ा आएंगे

Banswara
सीएम का दौरा निरस्त, विधानसभा अध्यक्ष जाेशी कल बांसवाड़ा आएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत का बुधवार काे प्रस्तावित बांसवाड़ा का दाैरा निरस्त हा़े गया है। कांग्रेस की दिल्ली रैली के संबंध में मिली जिम्मेदारी के चलते मुख्यमंत्री गहलोत का बांसवाड़ा अाने का कार्यक्रम टला है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद डा. सी.पी.जाेशी का पहली बार बांसवाड़ा अाने का कार्यक्रम तय हा़े चुका है। बुधवार काे उनके साथ कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी अाएंगे।

जिला कलेक्टर अंतरसिंह नेहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हा़े गया, वहीं विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जाेशी व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के 11 दिसंबर काे बांसवाड़ा अाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार सेामवार शाम तक जिला प्रशासन के पास विधानसभा अध्यक्ष के आगमन संबंधी काेई अधिकृत सूचना नहीं थी। वहीं चित्तौड़ एडीएम का एक मेल जिला प्रशासन काे मिला है। जिसमें बताया गया है पूर्व मंत्री व बागीदौरा से वर्तमान विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया का एक पत्र उन्हें मिला है, जिसमें बताया गया है कि 11 दिसंबर काे विधानसभा अध्यक्ष डा. जाेशी व कृषि मंत्री कटारिया हेलिकॉप्टर से बांसवाड़ा अा रहे हैं। बांसवाड़ा जिला प्रशासन ने भी एडीएम चित्तौड़ से मिली सूचना के अाधार पर तैयारियां शुरू कर दी है।

शेयर करे

More news

Search
×