Home News Business

एक लाख के लोन देने का झांसा देकर 3899 महिलाओं से 39 लाख की ठगी

Banswara
एक लाख के लोन देने का झांसा देकर 3899 महिलाओं से 39 लाख की ठगी
@HelloBanswara - Banswara -

कलिंजरा-आनंदपुरी और कुशलगढ़ की महिलाओं से लिए थे 1-1 हजार रुपए
 

केंद्र सरकार से अनुबंध बताकर एक लाख का लोन देने का झांसा देकर जिले की 3899 महिलाओं 38 लाख 99 हजार रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित एजेंट ने कलिंजरा थाने में इस मामले में अहमदाबाद के 5 जनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सेवनिया निवासी डेनियल गरासिया ने रिपोर्ट में बताया कि अहमदाबाद के नवरंगपुरा का दीपकसिंह राजपूत, राम राठौड़, संजय, भावेश 8 महीने पहले उसके घर आए और ऋण देने की स्कीम बताई। पांचों ने बताया कि उनकी संस्थान केंद्र सरकार की योजना के जरिये महिलाओं को एक तक का लोन देती है। अगर वह महिलाओं को जोड़ेगा तो उसे भी कमिशन मिलेगा। झांसे में आए डेनियल ने अपने परिचितों के जरिये कलिंजरा, आनंदपुरी, कुशलगढ़ समेत कई इलाकों से 3 हजार 899 महिलाओं को सदस्य बनाया। महिलाओं को लोन देने से पहले सदस्यता शुल्क के नाम पर 1000-1000 रुपए फीस वसूली की गई। इस तरह सभी महिलाओं से कुल 38 लाख 99 हजार रुपए वसूले गए। डेनियल ने बताया कि किसी को शक नहो इसलिए शुरुआत में करीब 100 महिलाओं को 10-10 हजार रुपए भी दिए। लेकिन, जब दिन और महीने गुजरने के बाद भी लोन नहीं मिला तो पांचों से संपर्क साधा। इस पर आजकल का बहाना बनाकर रुपए नहीं लौटा रहे। गौरतलब है कि इससे पहले भी लुभावनी स्कीम का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।

रुपए मांगे तो कहा- दीवाली पर मिलेगी 100 किलो मिठाई का गिफ्ट : शिकायकर्ता डेनियल ने बताया कि महिलाएं अब उसके घर आकर लोन देने या सदस्यता शुल्क के एक हजार रुपए लौटाने के की मांग कर रही है। बार-बार महिलाओं के घर आकर रुपए मांगने पर जब इन पांच सदस्यों से बात की तो उन्होंने बजट पास हाे चुका है। दीवाली तक सबके खाते में रुपए आ जाएंगे। इतना ही नहीं, मुझे दीवाली पर 100 किलो मिठाई गिफ्ट देने की भी बात कही। आखिर दीवाली भी निकल गई लेकिन लोन नहीं दिया।

40 हजार रुपए सब्सिडी का भी दिया झांसा
दरअसल, इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के सदस्य बनने के पीछे एक वजह यह भी रही कि उन्हें ऑफर बेहद लुभावना दिया गया था। महिलाओं को स्कीम बताई गई कि उन्हें बेहद सरल तरीके से महज 1 हजार सदस्यता शुल्क पर 1 लाख रुपए का लोन मिलेगा। उस लोन पर भी 40976 रुपए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में माफ कर दिए जाएंगे। लोन भरने के लिए भी किश्त सिस्टम बताया गया। जिसमें 952 रुपए हर महीने कुल 63 महीनों तक भरना बताया गया। यहीं वजह है कि आसन तरीके से बड़ा लोन मिलने और सब्सिडी के झांसे में आकर एक के बाद एक महिला सदस्यत जुड़ती गई।

शेयर करे

More news

Search
×