Home News Business

सूचना पर नाकाबंदी कर की कार्रवाई: कर्नाटक में हत्या कर भागे 5 आरोपी बांसवाड़ा में पकड़े

Banswara
सूचना पर नाकाबंदी कर की कार्रवाई: कर्नाटक में हत्या कर भागे 5 आरोपी बांसवाड़ा में पकड़े
@HelloBanswara - Banswara -
कर्नाटक में एक व्यक्ति की हत्या के केस में फरार 5 आराेपियाें काे पुलिस ने बुधवार काे नाकांबदी कर धरदबाेचा। पुलिस ने कर्नाटक के अलूर तहसील का 31 वर्षीय पुनीत केरेहली , यादगिरी जिले के नेटिव आप गांव के 21 वर्षीय पिलंगा अंबीगर अंबीगर, रामनगर जिले के गडगययना डाेड्डी का 23 वर्षीय गोपी वोकालंगा, शिवमाेगगा जिले के तीर्थहाहाली का 26 वर्षीय पवन कुमार, रायचर जिले के देशवर पेटे क्षेत्र के 20 वर्षीय सुरेश कुमार लिंगायत काे गिरफ्तार कर लिया गया।

आराेपियाें के कब्जे से कार और 30 हजार 200 रुपए व एक माेबाइल बरामद किया। सभी आराेपियाें काे कर्नाटक पुलिस काे साैंप दिया गया। दरअसल, कर्नाटक के कनकपुरा में एक व्यक्ति की हत्या कर 5 आराेपी कार से भाग गए। एसपी के निर्देश पर नाकाबंदी कर लीयाे सर्किल पर सदर थानाधिकारी तेजसिंह व टीम ने घेरा देकर आरोपियों को राेक लिया। आराेपी भाग न जाए इसलिए सीआई तेजसिंह भी कार के आगे पिस्टल के साथ खड़े हाे गए।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×