Home News Business

भाजपा नेता ने कहा: मुझे डीएसपी ने चोर कहा, मोर्चरी के बाहर हंगामा, धरना दिया

Banswara
भाजपा नेता ने कहा: मुझे डीएसपी ने चोर कहा, मोर्चरी के बाहर हंगामा, धरना दिया
@HelloBanswara - Banswara -
सदर थाना क्षेत्र के बिजालिया राेड पर रविवार रात लूट के बाद युवक की हत्या के मामले में परिजन साेमवार काे माेर्चरी के बाहर डटे रहे। इस दाैरान भाजपा नेता हकरू मईड़ा और डीएसपी सूर्यवीर सिंह के बीच बहस हाे गई। आराेप है कि डीएसपी ने भाजपा नेता हकरू काे चाेर कहा। इतना ही नहीं डीएसपी ने ताे यह तक कह दिया कि नेताजी इतनी माेटी फाइल है। इसके बाद गुस्साए हकरू मईड़ा ने मृतक युवक के परिजनाें के साथ मोर्चरी पर हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख रिजर्व पुलिस को भी मोर्चरी पर तैनात कर दिया गया।

मामले की जानकारी हाेने पर बांसवाड़ा पुलिस से पुलिस मुख्यालय ने रिपाेर्ट तक तलब कर ली है। रविवार रात काे सदर थाना क्षेत्र के सामरिया गांव निवासी 35 वर्षीय पुनीत हाड़ा की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। परिजनाें ने साेमवार काे पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने का विराेध जताना शुरू कर दिया। माेर्चरी पर भाजपा नेता हकरू मईड़ा भी पहुंच गए और पुलिस पर आराेप लगाना शुरू कर दिए। उन्हाेंने कहा कि युवक से लूटा गया माेबाइल ऑन है, घटनास्थल पर चप्पलें पड़ी थी, पुलिस उन्हें उठा लाई। फिर भी अभी तक काेई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हाेंने पुलिस पर िमलीभगत का आराेप लगाया ताे डीएसपी सूर्यवीर सिंह भी वहां पहुंच गए और दाेनाें में बहस शुरू हाे गई।

तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन : हंगामे के बाद परिजनाें और भाजपा नेता हकरू मईड़ा काे समझाकर शांत किया। पुलिस ने 3 दिन में आराेपियाें की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव ले जाने काे राजी हुए और धरना खत्म किया। पुलिस काे चेतावनी भी दी कि तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हाेने पर बांसवाड़ा में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस मेरे खिलाफ एक भी रिपाेर्ट दिखा दे : मईड़ा

20 साल में पुलिस एक िरपाेर्ट मेरे खिलाफ दिखा दे। दिनदहाड़े लूट की घटनाओं पर पुलिस काेई एक्शन नहीं लेती है। इस मामले काे भी एक्सीडेंट में परिवर्तित करने का इरादा था। तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, आराेपी नहीं पकड़े गए ताे बड़ा आंदाेलन करेंगे। - हकरू मईड़ा, भाजपा नेता

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×