Home News Business

बेयर ग्रिल्स को भारत से है खास प्यार, अब देश के इस कोने में जाने की जताई खास इच्छा

International
बेयर ग्रिल्स को भारत से है खास प्यार, अब देश के इस कोने में जाने की जताई खास इच्छा
@HelloBanswara - International -

बेयर ग्रिल्स को भूल तो नहीं गए। वही जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क में बाघों के बीच भ्रमण को गए थे। रोमांचक यात्राओं के प्रसिद्ध ब्रिटिश नागरिक बेयर भी भारत को नहीं भूल पाए हैं। वह 18 साल की उम्र में भारत पहली बार भारत आए थे और उसके बाद जब भी मौका मिला-भारत आए। यात्राओं के जरिये वह भारत को जानते-समझते चले गए।

प्रधानमंत्री मोदी और फिल्म स्टार रजनीकांत के बाद हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार अक्षय कुमार तीसरे भारतीय होंगे, जो ग्रिल्स के एडवेंचर शो का हिस्सा बनेंगे। ग्रिल्स ने खास बातचीत में भारत के प्रती अपने प्यार का इजहार किया। यहां पर हुए उनके शो दुनिया के सबसे अच्छे शो में शामिल रहे।

भारत के लोग शानदार और दयालु: ग्रिल्स - उन्होंने बताया कि उत्तरी भारत के पर्वतीय इलाकों के दौरे में पाया कि भारतीय लोग शानदार होते हैं। वे गर्मजोशी से भरे हुए और दयालुता से परिपूर्ण होते हैं। जमीनी हालात भले ही बदले हों, लेकिन भारतीयों की सोच में कुछ नहीं बदला। वे उसी तरह से अपनेपन से मिलते हैं और लोगों को स्वीकार करते हैं।

ग्रिल्स भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके से खासतौर पर प्रभावित दिखे। अब उनकी योजना सिक्किम जाने की है। वह यहां की पर्वतीय-जंगली धरोहर से भी खासे प्रभावित हैं, जो लोगों द्वारा संरक्षित है। वह भारत के हर कोने में जाना चाहते हैं और प्राकृतिक धरोहरों को देखना-महसूस करना चाहते हैं।

रजनीकांत और पीएम मोदी के साथ भी नजर आ चुके हैं बेयर ग्रिल्स - बता दें कि कुछ महीनों पहले सुपस्टार रजनीकांत भी मशहूर बेयर ग्रिल्स के शो में पहुंचे थे। जहां रजनीकांत कई एडवेंचर टास्क और स्टंट करते नजर आए थे। 70 साल की उम्र में रजनीकांत को एडवेंचर करते देख बेयर ग्रिल्स खुद भी हैरान रह गए थे। इस दौरान स्टंट के साथ रजनीकांत ने अपने संघर्ष की कहानी भी बताई कि आखिर कैसे वो एक बस कंडक्टर से एक सुपरस्टार बन गए। इस दौरान रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बातें कीं, जो पहले बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा रह चुके हैं।

 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×