Home News Business

अन्तर सिंह नेहरा अब होंगे बाँसवाड़ा के नए कलेक्टर

Banswara
अन्तर सिंह नेहरा अब होंगे बाँसवाड़ा के नए कलेक्टर
@HelloBanswara - Banswara -

अंतरसिंह होंगे बांसवाड़ा के 57वें कलेक्टर

कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार ने प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें बांसवाड़ा के कलेक्टर का भी तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रहे अंतरसिंह नेहरा अब बांसवाड़ा के कलेक्टर होंगे। 55 वर्षीय नेहरा जिले के 57वें जिला कलेक्टर होंगे। 

वर्तमान कलेक्टर आशीष गुप्ता का तबादला निदेशक पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जन अभियोग निराकरण विभाग में किया गया है। वहीं एसडीएम पूजा पार्थ को संयुक्त शासन सचिव वित्त व्यय-1 विभाग जयपुर में पूर्व बांसवाड़ा कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के विभाग में स्थानांतरित किया गया है। कलेक्टर अंतरसिंह नेहरा की 2009 में आरएएस से आईएएस में पदोन्नति हुई थी। बतौर आरएसएस नेहरा ने पहला काम एचसीएम रीपा जयपुर में 1989 में अंडर ट्रेनिंग शुरूआत की। जिसके बाद वो नागौर के लाडनू में विकास अधिकारी के पद पर लगाया गया। इसके बाद उन्होंने बाड़मेर में सीडीपीओ के साथ विभिन्न जिलों में एसडीएम, सीईओ, एडीएम, ऊर्जा विभाग में निजी सचिव, आरटीओ, आबकारी, डिप्टी कमिश्नर जेडीए जयपुर, के पदों पर काम किया। दो बार मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव भी रहे। कलेक्टर नेहरा ने बताया कि कोशिश यही रहेगी कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाए, यही एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

शेयर करे

More news

Search
×