Home News Business

ज्यादती पीड़िता छात्रा ने जन्मा मृत बच्चा, केस दर्ज

Banswara
ज्यादती पीड़िता छात्रा ने जन्मा मृत बच्चा, केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा ज्यादती की पीड़िता छात्रा ने रविवार को मृत बच्चा जन्मा। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई रमेशचंद्र ने बताया कि घटना 15 जून की है। बालिका के घर के नजदीक बाटिका है। जहां आरोपी संदीप नौकरी करता था। बालिका वाटिका में कपड़े धोने जाया करती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर ज्यादती की। बालिका का गर्भ ठहर गया। आरोपी ने बालिका को इसके बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी थी। बालिका को रविवार को पेट दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां बालिका ने मृत बच्चा जन्मा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×