Home News Business

हाइवे जाम करने व लूटपाट करने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार

Banswara
हाइवे जाम करने व लूटपाट करने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बिछीवाडा पुलिस ने नेशनल हाइवे पर शिक्षक भर्ती उपद्रव मामले में दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया। इसके बाद काेर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेजने के आदेश किए। थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि आमझरा फला करहल निवासी दिनेश पुत्र अडेला अहारी, अरविंद पुत्र शंकर अहारी काे गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल हजारीलाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश व जितेंद्र की टीम ने आराेपी काे पकडा है। आराेपियाें काे घटना स्थल की बीटीएस व पूर्व में गिरफ्तार किए गए आराेपियाें से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया है। हाइवे जाम करने, ताेडफाेड व लूटपाट करने की धारा में मामला दर्ज है।

शेयर करे

More news

Search
×