Home News Business

गौ तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार

Banswara
गौ तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

दानपुर थाना पुलिस ने बीते दिनों छोटी सरवन क्षेत्र में गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था जिसे दानपुर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर मध्यप्रदेश के बड़ी सरवन में गिरफ्तार किया।

दानपुर थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि गौ तस्करी के मामले में फरार ट्रक चालक रफीक उर्फ रसीद पिता फकीर मोहम्मद निवासी भाटखेड़ी थाना वायडी नगर मंदसौर को बड़ी सरवन एमपी से गिरफ्तार किया। उक्त प्रकरण में अभी दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 11 नवंबर 2020 को छोटी सरवन में गौ भक्तों ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा था। जिसमें कुल 51 गायें भरी हुई थी। ट्रक में गोवंश ठूंस ठूंस कर भरा होने से दो गायों की मौत भी हो गई थी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×