Home News Business

पंचाल समाज चौखरा लोहारिया के चुनाव सम्पन्न

पंचाल समाज चौखरा लोहारिया के चुनाव सम्पन्न
@HelloBanswara - -

Banswara December 17, 2018 - पंचाल समाज चौखरा लोहारिया के त्रे-वार्षिक चुनाव श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर लोहारिया के प्रांगण में डॉ सुंदरलाल पँचाल के पर्यवेक्षण एवं लालजी, लक्ष्मण जी , राजुभाई आदि के आतिथ्य में समस्त गांवों के प्रतिनिधि एवं पंचों की उपस्थिति में लोकतंत्र एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए निर्विरोध सम्पन्न हुए । नव निर्वाचित कार्यकारिणी से वर्तमान समय में अपेक्षाएँ एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में पुरुषोत्तम पंचाल लोहारिया, देवीलाल पंचाल लोहारिया , सोहन लाल पंचाल, महेश पंचाल माही गनोड़ा, आनन्द पंचाल अगरपुरा आदि ने अपने सुझाव एवं विचार प्रकट किये ।
       

  तत्पश्चात आगामी तीन वर्ष के लिए चोखरा स्तरीय नवीन कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष - नानुलाल पंचाल लोहारिया, उपाध्यक्ष - हीरालाल पंचाल पडोली एवं हीरालाल पंचाल खोडन, महामंत्री- हरीश पंचाल सुंदनी , सचिव - गोवर्धन पंचाल लोहारिया, कोषाध्यक्ष - जयंतिलाल पंचाल लोहारिया, संगठन मंत्री - घनश्याम पंचाल पालोदा
समाज सुधार प्रकोष्ठ प्रभारी - प्रेमचंद पंचाल पालोदा
शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रभारी - नटवरलाल पंचाल सुंदनी
कार्यकारिणी सदस्य - मनोहर लाल पंचाल रूंजिया, जगदीश पंचाल मोरडी, तोलाचंद पंचाल सामागडा
परामर्श समिति - लक्ष्मणजी पंचाल सुंदनी , प्रभुलाल पंचाल आसन, रतनजी पंचाल सेनावासा, ऊँकारजी पंचाल लोहारिया , वेलजी पंचाल भीमपुर, मोहन पंचाल पालोदा का मनोनयन किया गया तथा चोखरा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एक ग्राम प्रभारी का भी चयन किया गया ।
       

  इस अवसर पर पंचाल समाज चौदह चोखरा की केंद्रीय महासभा के प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में - अंबालाल पंचाल लोहारिया, पवन पंचाल लोहारिया, धुलजी भाई पंचाल पालोदा, सुरेन्द्र पंचाल मोटागांव, मोहन पंचाल देवदा एवं राजेन्द्र पंचाल आसन का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ ।
          चुनाव बैठक का संचालन गोवर्धन पंचाल ने किया और आभार अदायगी मोहन लाल पंचाल लोहारिया के द्वारा की गई ।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×