Home News Business

सागवाडि़या में नौनिहालों को पाठ्य सामग्री वितरित

सागवाडि़या में नौनिहालों को पाठ्य सामग्री वितरित
@HelloBanswara - -

Banswara July 19, 2019 - जिले में इन दिनों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित करने का कार्य जारी है। इसी श्रृंखला में बांसवाड़ा पंचायत समिति के सागवाडि़या स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाल ग्राम समूह द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।  
 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए समूह की शर्ली जॉय ने बच्चों को वर्षा ऋतु में खान-पान में ध्यान रखने एवं मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी दी। सकीना हुसैन ने जीवन में शिक्षा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बालिकाओं के लिए शिक्षा को बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर प्रेरणा उपाध्याय ने जीवन निर्माण के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को शिक्षार्जन में आवश्यक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई।  
कार्यक्रम में समूह की मेहा टाली, सिमरन बिजी सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित करने के लिए समूह के प्रतिनिधियों का आभार जताया।

शेयर करे

More news

Search
×