Home News Business

दिल्ली मुंबई हाईवे पर पथराव में कुशलगढ़ का युवक घायल: गुजरात के दाहोद में किया इलाज, आए दिन हो रही घटनाओं पर लोग आक्रोशित

Banswara
दिल्ली मुंबई हाईवे पर पथराव में कुशलगढ़ का युवक घायल: गुजरात के दाहोद में किया इलाज, आए दिन हो रही घटनाओं पर लोग आक्रोशित
@HelloBanswara - Banswara -

दिल्ली मुंबई हाईवे पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा पथराव से कुशलगढ़ का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए गुजरात के दाहोद में एक अस्पताल में भर्ती कराया।

- जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे कुशलगढ़ के व्यापारी संजय(22) पुत्र मनोहर लाल गादिया परिवार की बेटी को ससुराल मंदसौर से कुशलगढ़ लौट रहे थे। थानदला से 30 किलोमीटर दूर हाईवे पर पहुंचे उनके पीछे अन्य कई वाहन पर आ रहे बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर संजय की आंख के नीचे और सर पर लगा और खून बहने शुरू हो गए।

-गंभीर स्थिति में परिजन घायल को लेकर कुशलगढ़ होते हुए दाहोद पहुंचे जहां उसके 15 टांके आए और उसका उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है।

-विगत 1 साल में यहां आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा आवागमन के वाहनों पर पथराव कर लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन न तो एनएच और न ही पुलिस विभाग ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रहा है। शिवाजी मंच के संरक्षक कैलाश राव पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस मार्ग पर होने वाली घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधी के विरुद्ध कठोर करवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

कंटेंट- धर्मेंद्र उपाध्याय, छींच।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×