Home News Business

शहर में बदबूदार पानी की सप्लाई पर महिलाओं में रोष

Banswara
शहर में बदबूदार पानी की सप्लाई पर महिलाओं में रोष
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| शहर में बदबूदार पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। शहरवासियों का कहना है कि आरयूआईडीपी ने शहर में नए सिस्टम से पानी की सप्लाई शुरू की है, लेकिन शहरवासियों के घरों में नलों में पीला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस पानी को पीना तो दूर नहा भी नहीं सकते। इसके अलावा शहर के कुछ वार्डों में कम प्रेशर से पानी सप्लाई की समस्या है, जिसका अब तक समाधान नहीं किया।

जबकि इन दिनों गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। शहर की महिलाएं हैंडपंप से साफ पानी लाने को मजबूर हैं। शहरवासियों ने उनकी पानी से संबंधित समस्या का समाधान नहीं करने पर आक्रोश जताया है। साथ ही पेयजल समस्या की शिकायत संभागीय आयुक्त व कलेक्टर से करेंगे। पीएचईडी के एक्सईएन कल्पेश लोहा​र ने कहा कि कागदी बांध में जलकुंभी है, जिसकी सफाई आरयूआईडीपी से करवाई है। लेकिन जलकुंभी और जलीय पौधों के कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी से ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×