Home News Business

मां से छीना 2 साल का बेटा: शादी के 7 साल बाद दहेज के लिए अड़ा पति, पत्नी को आग लगाई, पड़ोसियों ने बचाया

Banswara
मां से छीना 2 साल का बेटा: शादी के 7 साल बाद दहेज के लिए अड़ा पति, पत्नी को आग लगाई, पड़ोसियों ने बचाया
@HelloBanswara - Banswara -

मोटागांव पुलिस ने दुधमुंहे बच्चे को मां से छीनने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति ने इस घटना से पहले 3 बच्चों की मां (पत्नी) को आग भी लगा दी। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई। शराबी पति ने ये वारदात शादी के सात साल बाद की, जबकि उसके तीन बेटे-बेटी हैं। पत्नी की ओर से मामले में आरोपी पति के अलावा सास व ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अब मामले की जांच थाने के SHO धनपत सिंह कर रहे हैं।

छोटा टांडा स्थित पीहर में रह रही रीना पुत्री वनेश्वर नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 8 साल पहले उसका विवाह छोटा टांडा निवासी हिम्मतलाल के साथ हुआ था। शादी के बाद 6 महीने अच्छे से बीते। इसके बाद शराबी पति हिम्मतलाल, ससुर हंसराज और सास भूला देवी उससे दहेज की मांग करने लगे। भविष्य में सब सही हो जाएगा यह सोचकर विवाहिता घरेलू हिंसा बर्दाश्त करती रही। इस बीच छह साल पहले उसने हिमानी और 4 साल पहले मोहिनी नाम की बेटी को जन्म दिया। करीब 2 साल पहले रोचक नाम का बेटा हुआ।

बीती 3 जनवरी को आरोपी ने दहेज के दो लाख रुपए पीहर से लाने की मांग की। मना करने पर आरोपी ने उसे आग लगा दी। शोर सुनकर पड़ौसी दौड़े और उसके कपड़ों में लगी हुई आग बुझाई। पीड़िता का आरोप है कि हिम्मतलाल ने उसकी तीनों नाबालिग संतानों को उससे छीन लिया। वहीं धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। अब वह पीहर में पिता के पास रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसका दुधमुंहा बेटा बीमार है। उसकी हालत खराब है। ससुराल में उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×