Home News Business

9 साल के हातिम सहित दाे महिलाएं कुशलगढ़ लौटी

Banswara
9 साल के हातिम सहित दाे महिलाएं कुशलगढ़ लौटी
@HelloBanswara - Banswara -

एमजी अस्पताल से लगातार राहतभरी खबर सुनने काे मिल रही है। शुक्रवार काे भी यहां काेराेना संक्रमण से ठीक हाेने पर तीन जनाें काे डिस्चार्ज किया गया। जिनमें कुशलगढ़ निवासी 9 साल का हातिम पुत्र अदनान, 59 वर्षीय शिरीन पत्नी माेहम्मद हुसैन अाैर 23 वर्षीय मुनिरा शामिल हैं। हैरानी की बात यह भी है कि डिस्चार्ज हाेने वाली मुनिरा की दाे महीने की बेटी भी है, लेकिन उसकी मासूम बेटी काे काेरेाना छू तक नहीं पाया। सभी काे डाॅ. देवेश गुप्ता, डाॅ. अश्विन पाटीदार अाैर नर्सिंग अधीक्षक नवनीत साेनी ने जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एंबुलेंस से कुशलगढ़ रवाना किया। जिले में अब तक 64 जने काेराेना संक्रमण से मुक्त हाे चुके हैं। वहीं उदयपुर में भर्ती एक मात्र मरीज भी शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गया।

20 सैंपल की रिपाेर्ट निगेटिव, दाेनाें पाॅजिटिव राेगियाें के फिर सैंपल लिए
लगातार दो दिन तक पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद शुक्रवार काे नया काेई संक्रमित नहीं मिला है। राहत की बात यह है कि गुुरुवार काे 20 लाेगाें के जो सैंपल लिए, उन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं शुक्रवार काे 10 अाैर लाेगाें के सैैंपल लिए है, साथ ही बांसवाड़ा की महिला अाैर मेतवाला के काेराेना संक्रमित पुरुष की भी रिपीट सैंपलिंग कराई गई है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×