Home News Business

भूंगड़ा में 203 MM बरसे बदल, बागीदौरा, केसरपुरा व बांसवाड़ा में झमाझम, कागदी के सभी 5 गेट खोले

Banswara
भूंगड़ा में 203 MM बरसे बदल, बागीदौरा, केसरपुरा व बांसवाड़ा में झमाझम, कागदी के सभी 5 गेट खोले
@HelloBanswara - Banswara -

मंगलवार सुबह तड़के कागदी डेम के सभी 5 गेट खोले गए। तब बेकवाटर से पानी की आवक 27 सौ क्यूसेक थी।

मानसून की बीती रात हुई बारिश सबसे ज्यादा भूंगड़ा में मेहरबान रही। यहां 24 घंटे के दौरान 203 MM बरसात दर्ज हुई, जबकि बागीदौरा, केसरपुरा और बांसवाड़ा में झमाझम बारिश हुई। यहां क्रमश: 177, 152 और 118 MM बरसात के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं पहाड़ी इलाकों से पानी की लगातार आवक से माही प्रशासन को शहर के रतलाम रोड स्थित कागदी पिक-अप-वियर डेम के रात 3 बजे 5 गेट आधा-आधा मीटर खोलने पड़े। तब यहां पर पानी की आवक 27 सौ क्यूसेक थी। इधर, बांसवाड़ा में रात साढ़े 12 बजे तक बरसात का दौर जारी था। इसके बाद से बांसवाड़ा शहर के आसमान में बदली छाई हुई है। वातावरण में हल्की उमस भी बन रही है। बता दें कि एक जून 22 से अब तक जिले में 403.36 MM बारिश हो चुकी है, जबकि जनवरी 2022 से अब तक का ये आंकड़ा 416.36 MM का है। इससे पहले गुरुवार सुबह बांसवाड़ा के पहले सुरवानिया डेम के सभी 10 गेट खोले जा चुके हैं। वहीं माहीडेम का जल स्तर 281.50 के मुकाबले सुबह 10 बजे 271.40 के करीब था।

27 सौ क्यूसेक की स्पीड देख खोले गेट
रतलाम रोड स्थित कागदी डेम के बेकवाटर में पानी की आवक 27 सौ क्यूसेक थी। इसके देखते हुए रात को डेम के पांच गेट आधा-आधा मीटर खोले गए। बाद में ये आवक सुबह करीब 5 बजे 3 हजार क्यूसेक पर पहुंच गई। तब सभी खुले हुए पांच गेटों में दो गेट एक-एक मीटर तक खोले गए। सुबह 11 बजे करीब एक गेट बंद किया गया, जबकि चार गेटों से आधा-आधा मीटर ऊंचाई से पानी छोड़ा जाता रहा। इस समय डेम में पानी की आवक 1242 क्यूसेक से आ रही थी। बता दें कि इस डेम का वाटर रिलीज लेवल 236 मीटर है। वहीं वर्तमान में डेम का लेवल पानी की आवक के साथ 234.45 मीटर बना हुआ है। माही के JEN रोहित किरोड़ी ने बताया कि पानी की आवक को देखते हुए गेट खोलने और बंद करने का निर्णय किया जा सकता है।
जिले में सुबह 8 बजे 24 घंटे की बरसात का रहा लेवल

  • भूंगड़ा 203 MM
  • बागीदौरा 177 MM
  • केसरपुरा 152 MM
  • सज्जनगढ़ 120 MM
  • बांसवाड़ा 118 MM
  • शेरगढ़ 113 MM
  • गढ़ी 112 MM
  • दानपुर 99 MM
  • सल्लोपाट 92 MM
  • अरथूना 67 MM
  • लोहारिया 28 MM
  • कुशलगढ़ 25 MM
  • जगपुरा 23 MM
  • घाटोल 12 MM
FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×