Home News Business

दो भाईयों को ट्रोले ने कूचला, मौत:बहन के घर नोतरे में जा रहे थे, देवदा गांव के पास हुआ हादसा

Banswara
दो भाईयों को ट्रोले ने कूचला, मौत:बहन के घर नोतरे में जा रहे थे, देवदा गांव के पास हुआ हादसा
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा के घाटोल में नेशनल हाईवे पर एक ट्रॉले ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो में सवार दो भाइयों की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बहन के घर नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे के कारण बीच रास्ते में दोनों की जान चली गई।

घाटोल थाना पुलिस ने बताया कि घटना नेशनल हाईवे 56 पर देवदा के पास हुई। इसमें पडोली गोर्धन निवासी शंकर और विक्रम गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमजी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर पंकज गरासिया ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक शंकर की बहन के घर छतरीपाड़ा में नोतरा कार्यक्रम था। परिवार व रिश्तेदार ऑटो में सवार होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे हैं। लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले ही शंकर और विक्रम हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों युवक ऑटो पर लटककर जा रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है।

कंटेंट- किशोर बुनकर, घाटोल।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×