Home News Business

मुख्यमंत्री बजट से बांसवाड़ा में 24 घोषणा, 1500 करोड़ मिले, भाजपा विधायक मीणा बोले- हमारे साथ भेदभाव

Banswara
मुख्यमंत्री बजट से बांसवाड़ा में 24 घोषणा, 1500 करोड़ मिले, भाजपा विधायक मीणा बोले- हमारे साथ भेदभाव
@HelloBanswara - Banswara -

सबसे ज्यादा बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में तो सबसे कम गढ़ी ओर घाटोल में घोषणाएं

बांसवाड़ा| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट से बांसवाड़ा में 24 नई घोषणाएं की। 1500 करोड़ का बजट मिला है। कई घोषणा जैसे एकडमी, फूड पार्क, नारायणपुरा में जनजाति छात्रावास सहित कार्यों के लिए का राशि का जिक्र नहीं है। इस बजट में सबसे ज्यादा सिंचाई पर फोकस रहा। जिसके लिए 1245 करोड़ का बजट मिला है। इसके बाद 5 सड़कों के लिए 150 करोड़ का बजट जारी किया है। बांसवाड़ा शहर व्कास के लिए 100 करोड़ से ज्यादा का बजट मिला है। बजट में भाजपा से आने वाले विधायकों के क्षेत्रों के लिए ज्यादा घोषणा नहीं है। गढ़ी क्षेत्र में सरकारी कॉलेज और घाटोल में जीएसएस बनाने के अलावा कोई बड़ी घोषणा नहीं है। हालांकि सड़कों को लेकर कुछ बजट मिला है। सबसे ज्यादा बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 10 से ज्यादा घोषणा की है। गढ़ी विधायक कैलाशचंद्र मीणा ने कहा कि हमारे साथ भेदभाव किया है जो गलत है, हमने कई मांग रखी थी। घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा ने कहा कि केवल कांग्रेसीकरण बजट किया है।

बांसवाड़ा
० फूटबाल एकेडमी खुलेगी। :मेडेकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स। अल्पसंख्या छात्रावास खुलेगा। “ कुशलबाग मैदान में भूमिगत पार्किंग के लिए 5 करोड़। «कागदी नाले के सुदृढ़ीकरण और पार्किंग के लिए 50 करोड़। « नगर परिषद में 35 किमी सड़कों के लिए बजट। *“बांसवाड़ा डेयरी के लिए 25 करोड़। « आंबापुरा के झरनिया व प्लासबानी में पुल निर्माण के लिए 14.84 करोड़। « दानपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए 125 करोड़। ० पुलिया पुननिर्माण-बाँसवाड़ा उदयपुर सड़क

कुशलगढ़
“कुशलगढ़ में बनेगा खेल स्टेडियम। «*जीवा  खूंटा सज्जनगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नति । " भीलकुआं कुशलगढ़ में खुलेगा ट्रॉमा सेंट। «सज्जनगढ़ मेंऔद्योगिक क्षेत्र की स्थापना। «डूंगरा छोटा में खुलेगी उप तहसील। « छोटी सरवा में नई पुलिस चौकी 1  टीडीयादेवी में एसएसटी का निर्माण लागत 20 करोड़। ० कासारवाडी क्षेत्र में अनास नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 50 करोड़। «पाटन से कदवाली छोटी एमपी तक 25 किमी सड़क के लिए 20 करोड़।

बागीदौरा
*बागीदौरा में उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत। « सल्लोपाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत। « रोहनवाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत। « अनास नदी पर सांग डूगरी एनिकट के लिए 80 करोड़। « अनास नदी थापड़ा एनिकट लिफ्ट परियोजना निर्माण 135 करोड़। « एनिकट रतनपुरा में फव्वारा सिंचाई  परियोजना 20 करोड़। « बागीदौरा में भंडारण केंद्र।

घाटोल
० मुडासेल में 33 केवी जीएसएस बनेगा।
* खमेरा सड़क के लिए स्वीकृत।

गढ़ी
० राजकीय महाविद्यालय
खोलने की घोषणा।

चुनावी साल के लिए फायदे की कोशिश
इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिले से सिंचाई मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया हैं। कुशलगढ़ से निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया है, जिन्होंने सरकार के संकट के समय साथ दिया। इसे लेकर था को नमक कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर भी मेहरनान दिखे। दोनों मंत्रियों को मजबूत करने आखिरी बजट में खास ध्यान रखा है। जबकि घाटोल भाजपा विधायक हरेंद्र निनामा, गढ़ी विधायक कैलाशचंद्र मीणा के क्षेत्र पर ध्यान नहीं दियार।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×