Home News Business

दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, केस दर्ज

Banswara
दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

परतापुर| वजवाना निवासी जया पत्नी महेश पाटीदार ने ससुराल पक्ष के महेश पिता कुरिया पाटीदार, जया पुत्री पेमजी, जवदा पत्नी कुरिया हमेशा, डायी पत्नी हरियेंग पाटीदार, हरियेंग पिता गौतम पाटीदार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडित कर मारपीट करने को लेकर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में प्रार्थिया ने बताया उसका विवाह महेश से कुछ साल पहले हुआ था। उसके दो पुत्रियां भी है। पूर्व में पति कुवैत में व्यवसायरत रहते हुए पिछले एक वर्ष से गांव वजवाना में ही है। पति महेश आए दिन अन्य अभियुक्तों के बहकावे में आकर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते है। 10 अगस्त को समस्त स्त्रीधन हड़प कर प्रार्थीया को रात्रि में ही घर से बाहर निकाल दिया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×