Home News Business

आज से स्कूल, अस्पतालों का समय बदलेगा, रोडवेज में महिलाओं को 50 फीसदी की छूट

Banswara
आज से स्कूल, अस्पतालों का समय बदलेगा, रोडवेज में महिलाओं को 50 फीसदी की छूट
@HelloBanswara - Banswara -

1 अप्रैल यानी आज से लोगों से जुड़े कई बड़े बदलाव होंगे। स्कूलों व अस्पतालों का समय बदलेगा, इसके साथ ही टोल प्लाजा की दर भी बढ़ेगी। जिले के सभी अस्पतालों, स्कूलों का समय 1 अप्रैल से बदलेगा। अस्पताल का ओपीडी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हो जाएगा। जबकि रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में सुबह 9 से 11 तक अस्पताल खुलेगा।

इधर, स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 1 बजे तक हो जाएगा। जबकि दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे व दूसरी पारी का समय दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक रहेगा। उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को 1 अप्रैल से 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

{ 100 यूनिट फ्री बिजली: घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने की घोषणा से जिले के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। ऐसे उपभोक्ता के जिनके अभी तक 100 यूनिट से कम बिल आ रहे थे, उन्हें बिजली का बिल नहीं चुकाना होगा।

{ रोडवेज में महिलाओं को 50% की छूट: रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में महिलाओं को किराए में 30 की जगह पर अब 50% की छूट मिलेगी। वहीं एक्सप्रेस, डीलक्स व वोल्वो में महिला यात्री को 30% की ही छूट मिलेगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×