Home News Business

राहुल की न्याय यात्रा शामिल लोगों के रुपये चोरी:सज्जनगढ़ के अमलीपाड़ा में हुई वारदात, आरोपियों को मौके पर पकड़ा, पुलिस पूछताछ में कबूला

Banswara
राहुल की न्याय यात्रा शामिल लोगों के रुपये चोरी:सज्जनगढ़ के अमलीपाड़ा में हुई वारदात, आरोपियों को मौके पर पकड़ा, पुलिस पूछताछ में कबूला
@HelloBanswara - Banswara -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रर में शामिल लोगों के साथ चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटनाएं सज्जनगढ़ के आमलीपाड़ा गांव में हुईं। जब लोग राहुल गांधी के इंतजार में खड़े थे। तब कुछ बदमाश भीड़ में लोगों की जेब पार करने में जुट गए। पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी भी की है।

सज्जनगढ़ निवासी दिलीप कलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन पर आमली पाड़ा में दोपहर के समय खड़े थे। उस दौरान जेब में 19500 रुपए थे। करीब 4 बजे जेब में हाथ डाला तो रुपए गायब थे।

इसी समय पास में खड़े शम्भुपुरा निवासी अरविंद डामोर की जेब से 3 हजार, देवचंद की जेब से 7 हजार, राहुल निनामा की जेब से 3360 रुपए, नवलसिंह की जेब से 1200 रुपए, उदयसिंह की जेब से लाइसेंस, आधार और 560 रुपए, वीरसिंह की जेब से 820, मगनलाल की जेब से मोबाइल और 4500 रुपए चोरी हो गए। जब इतने लोगों की जेब पार करने के बाद कुछ देर से भीमखोरा निवासी सुरेश की जेब से एक लड़का रुपए निकालते हुए पकड़ में आ गया। उसके साथ एक अन्य भी लड़का था। उसे भी मौके से पकड़ लिया है। ⁠दोनों चोरों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम दाहोद निवासी निलेश और दूसरे ने मोहन बताया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×