Home News Business

युवक के हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका:2 दिन से लापता था, शरीर पर चोट के निशान; हत्या के एंगल से होगी जांच

Banswara
युवक के हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका:2 दिन से लापता था, शरीर पर चोट के निशान; हत्या के एंगल से होगी जांच
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा के घाटोल थाना इलाके में गुरुवार देर शाम नहर में युवक का हाथ-पैर बंधा शव मिला। शव मिया का पाडा गांव से गुजर रही माही की दाईं मुख्य नहर में दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया।

आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख घाटोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त रात तक नहीं हो पाई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और शिनाख्त शुरू की।

पता चला कि शव सिमलपाड़ा निवासी 35 वर्षीय देवीलाल पुत्र जीवा निनामा का है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शुक्रवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में लाया गया और शुक्रवार दोपहर पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

मृतक देवीलाल।
मृतक देवीलाल।

19 मार्च से गायब था देवीलाल

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार देवीलाल गुजरात में मजदूरी करता था। होली की छुट्टी को लेकर वो 19 मार्च को ही अपने गांव आया था। मृतक के भाई अमरसिंह ने बताया कि सुबह आने के बाद वो शाम को वो अपने दूसरे घर सगरपाड़ा जाने के लिए जहां समाज में ही एक कार्यक्रम था। रात 9 बजे वो हमारे घर में ही था। लेकिन 10 बजे बाद वो कहां गया यह हमें पता नहीं। हमने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं नहीं दिखा।

नहर में मिला शव।
नहर में मिला शव।

अगले दिन 20 मार्च को भी सभी रिश्तेदारों के वहां पूछा लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद 21 मार्च को शाम को पुलिस से सूचना मिली की देवीलाल का शव नहर में पड़ा हुआ है। जिसके हाथ बंधे हुए हैं। हम परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने नामजद दी रिपोर्ट, हत्या की आशंका

परिजनों से मामले में आगे पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर नामजद रिपोर्ट दी है। परिजनों ने रघुनाथ सिंह का गढ़ा निवासी नीमा पुत्री गौतम और अनिल पुत्र विजयपाल सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी हैं। परिजनों से पूछा कि इन पर हत्या की क्या आशंका है तो यह बताने से इनकार किया।

लेकिन प्रथम तौर पर यह सामने आ रहा हैं कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। देवीलाल पहले से ही शादीशुदा था, उसके 3 बेटे हैं। वह कई साल से अहमदाबाद में काम करता था। समय समय पर घर भी आता जाता रहता था। सीआई प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दी हैं अब वास्तविकता तो जांच करने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कंटेंट- राहुल शर्मा घाटोल।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×