Home News Business

अनास नदी पुल पर बनी रेलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में

Banswara
अनास नदी पुल पर बनी रेलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में
@HelloBanswara - Banswara -
छाजा| आनंदपुरी उपखंड में अनास नदी पर 1980-82 में बने पुल की रेलिंग अब जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह सरिए निकल आए हैं। 42 साल में एक भी बार पुल की सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं की गई है। रेलिंग से प्लास्तर उखड़ने के अलावा पुल पर भी कई जगह सरिए बाहर निकल आए हैं और बीच-बीच में जंपिंग स्लैब ऊपर उठने से गड्ढे हो गए हैं।

इससे रात के समय हादसे की आशंका काफी बढ़ गई है। खासबात यह है कि इस पुल से दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूरे दिन भारी संख्या में रहती है। माही नदी में आस्था के कारण यहां लोग पैदल भी नारियल चढ़ाने आते हैं। ऐसे में लोगों का नदी में गिरने का खतरा भी बना रहता है।

नियमित मरम्मत नहीं कराने से जर्जर हुए पुल को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि पुल की सुरक्षा दीवार इतनी कमजोर हो चुकी है कि हल्का धक्का लगने से ही गिर सकती है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×