Home News Business

कैदी को नहीं मिली शराब तो छोड़ दिया खाना-पीना

Banswara
कैदी को नहीं मिली शराब तो छोड़ दिया खाना-पीना
@HelloBanswara - Banswara -

इलाज कराने के लिए धक्के खा रही पुलिस, अस्पताल में नहीं मिला कैदी वार्ड

मारपीट के 10 साल पुराने मामले में जेल में बंद कैदी के 10 दिन से भूखा होने का मामला सामने आया है। वह जिंदा रहने के लिए शराब मांग रहा है। शराबी कैदी ने बीते 10 दिन से खाना-पीना छोड़ रखा है। वह पिछले 11 दिन से जेल में है। उसकी हालत निरंतर बिगड़ रही है। चलते-चलते वह गिर जा रहा है। पुलिस इलाज कराने के लिए शनिवार को दो बार कैदी को महात्मा गांधी गवर्नमेंट हॉस्पिटल (MGGH) लेकर आई।

पहले एक बार तो डॉक्टर को दिखाकर कैदी को वापस सेंट्रल जेल ले गई। करीब 3 घंटे बाद कैदी की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पुलिस दूसरी बार उसे अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पुलिस को कैदी वार्ड भी नहीं मिला। उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के कर्मचारी अब कैदी के स्वास्थ्य को लेकर दुआ कर रहे हैं। वर्ष 2011 में हुई मारपीट जैसे मामले में कैदी वांछित था, जिसे 11 दिन पहले सदर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए थे।

MGGH में कैदी को सहारा देकर वार्ड की ओर ले जाती पुलिस।
MGGH में कैदी को सहारा देकर वार्ड की ओर ले जाती पुलिस।

यह है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि करीब 10 साल से मारपीट के मामले में वांछित झोपल थाना सदर निवासी नीरू (40) पुत्र धनजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां उसे जेल भेजा गया। चूंकि नीरू आदतन शराबी है, इसलिए वह जेल में भी पीने के लिए शराब मांग रहा है। इसके चक्कर में उसने भोजन छोड़ रखा है।

कुछ दूर चलने के बाद कैदी जमीन पर बैठ जा रहा है।
कुछ दूर चलने के बाद कैदी जमीन पर बैठ जा रहा है।

कैदी वार्ड बना कोरोना वार्ड
GGH अस्पताल में कैदी वार्ड है। फिर भी कैदी के लिए नहीं मिला। हॉस्पिटल के कैदी वार्ड को कोरोना वार्ड बना दिया गया है। बाद में मजबूरी में कैदी को जनरल मेल वार्ड में भर्ती कराया गया।

पुलिस को वार्ड तक पहुंचाने के लिए फिर करनी पड़ी मशक्कत।
पुलिस को वार्ड तक पहुंचाने के लिए फिर करनी पड़ी मशक्कत।
शनिवार सुबह कैदी को डॉक्टर से मिलाकर लाती पुलिस।
शनिवार सुबह कैदी को डॉक्टर से मिलाकर लाती पुलिस।
जैसे-तैसे कर कैदी को बस तक पहुंचाया।
जैसे-तैसे कर कैदी को बस तक पहुंचाया।
FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×