Home News Business

खेत में युवती को गिराकर पीटा: आरोपी पक्ष की महिलाओं ने घेरा, जमीन विवाद में युवक को कुल्हाड़ी मारी

Banswara
खेत में युवती को गिराकर पीटा: आरोपी पक्ष की महिलाओं ने घेरा, जमीन विवाद में युवक को कुल्हाड़ी मारी
@HelloBanswara - Banswara -

खेतीहर जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच का विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। पहले तो एक पक्ष की महिलाओं ने युवक के पीछे कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसे कमर के निचले हिस्से में चोटें आई। वह भागा तो आरोपियों ने युवक की भाभी को घेरकर पीटा। जमीन पर गिराकर मारा। वारदात के दौरान घायल युवक ने भाभी से मारपीट के वीडियो भी बनाए। वारदात सोमवार को दोपहर के समय हुई, जब युवक उसके 45 साल पुराने कब्जे वाले खेत में पानी पिलाने गया था। मामला गढ़ी थाने का है।

दरअसल, नोखला थाना गढ़ी निवासी कमतु पत्नी मानेंग डामोर दोपहर के समय उसकी बेटी, बेटे, पुत्र वधू, पति और परिजनों के साथ खेत पर साफ सफाई और पानी पिलाने के लिए गई थी। तभी आरोपियों में शामिल नोखला निवासी कांति परमार, प्रकाश परमार, ललीता परमार, अनीता परमार सहित पांच जने वहां आ गए। आरोपी कांति ने सिंचाई वाली जमीन को खुद का बताते हुए परिवार पर हमला बोल दिया। परिवार की महिलाओं ने नोखला निवासी महेंद्र डामोर (पीड़िता का बेटा) पर कुल्हाड़ी से वार किया। समय पर वह थोड़ा हट गया तो कुल्हाड़ी उसके कमर के नीचे पिछले हिस्से में लगी। इसके बाद आरोपी महिलाओं ने कमतु की पुत्रवधू दीपिका को घेर लिया। उसे जमीन में गिराकर पीटा। पीड़ित परिवार उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा।

मामा के यहां गुजारेंगे रात, सुबह जाएंगे थाने
पीड़ित महेंद्र ने बताया कि वह उसके परिवार के साथ रात में भमरिया जाएंगे। वहां पर मामा के घर पर सोएंगे। महेंद्र का आरोप है कि आरोपी परिवार उनके घर का रास्ता रोककर बैठा है। वह रात में उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना कर सकता है। इसलिए वह घर जाने की रिस्क नहीं ले सकते। सुबह मामले की रिपोर्ट गढ़ी थाने देंगे। तभी पुलिस के साथ उनका घर पहुंचना संभव होगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×