Home News Business

शहर में होंगे विकास कार्य सभापति ने संकल्प दोहराया

Banswara
शहर में होंगे विकास कार्य सभापति ने संकल्प दोहराया
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| औदिच्य युवा सहकारी साख समिति की ओर से रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भी शहर और वार्डों का विकास नहीं रुकेगा। परकोटे शहर के अंदर भूमिगत सीवरेज लाइन बिछाने और कम दबाव की जल आपूर्ति की समस्या के निवारण के लिए 330 करोड़ रुपए की परियोजना पारित हो चुकी है। सभापति ने अपने कार्यकाल में हर दिन को गिनकर और लक्ष्य निर्धारित कर विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि औदिच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या, उद्योगपति देवेश त्रिवेदी और लीयो कॉलेज के निदेशक मनीष त्रिवेदी रहे। पं. विनय भट्‌ट ने मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरुआत की।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×