Home News Business

बारात आने से दो दिन पहले दुल्हन फरार

Banswara
बारात आने से दो दिन पहले दुल्हन फरार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। शहर के बाहुबली कॉलोनी क्षेत्र से शादी से दो दिन पहले दुल्हन फरार हो गई। 29 नवंबर को उसकी शादी होनी है। सागवाड़ा से बारात आनी है। परिवार में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ऐनवक्त पर दुल्हन के फरार होने से पूरा परिवार सकते में आ गया। परिजनों ने दुल्हन की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में दुल्हन रिद्धि के मामा बाहुबली कॉलोनी निवासी महावीर जैन ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके बहन व जीजाजी का सालों पहले निधन हो चुका है। इसके बाद से ही भांजी रिद्धि पिछले बीस सालों से उनके पास ही रह रही है। 29 को उसकी शादी है। शनिवार दोपहर वह घर से बाहुबली कॉलोनी स्थित मंदिर जाने के लिए निकली, जो वापस नहीं लौटी। पुलिस ने लापता दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×