Home News Business

सरकार से वार्ता सफल, आज से खुलेंगे पेट्रोल पम्प

Banswara
सरकार से वार्ता सफल, आज से खुलेंगे पेट्रोल पम्प
@HelloBanswara - Banswara -
वैट की ढरों में कमी की मांग को लेकर जिले में 110 पंप में से 80% बंद रहे, 1.5 करोड़ का नुकसान

बांसवाड़ा पेट्रोल-डीजल पर बैट की दरों में कमी की मांग को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल सोमवार को खत्म हो जाएगी। दरअसल, रविवार को सरकार से वार्ता सफल रही। जिसमें तय हुआ कि सोमवार सुबह से पंप खोल दिए जाएंगे। हड़ताल से रविवार को करीब 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बैट की दरों को कम करने को लेकर रविवार की सुबह 6 बजे से जिले में कुल 110 पेट्रोल पंप में से 80 फीसदी बंद रहे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने बताया कि एसोसिएशन के प्रतनिधिमंडल और सरकार के बीच एक घंटे तक चली वार्ता सफल रही। इधर, जिले में आपातकालीन सेवा और प्रशासनिक वाहनों के लिए पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई जारी है। बांसवाड़ा जिला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दो दिन तक हड़ताल की घोषणा की थी। क्योंकि पड़ोसी राज्यों में वैट कम होने से प्रदेश में बिक्री पर असर पड़ रहा है। बॉर्डर इलाका होने के कारण एमपी और गुजरात से सटे क्षेत्र में लोग वहीं से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी भरवा रहे थे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×